उत्तर प्रदेश में रविवार को पांचवें चरण के लिए 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. एक तरफ जहां यूपी में वोटिंग हुई वहीं दूसरी तरफ अगले चरण के लिए नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी. रविवार को आज़मगढ़ में बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

राजनाथ सिंह ने कहा, "कहने को कहते हैं कि हम समाजवादी हैं, नाम रख दिया समाजवादी पार्टी, समाजवाद इन्हें छूकर भी नहीं गया. समाजवादी वो होता है जो जनता को भय और भूख से निजात दिला दे. ये समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आती है तो जनता में भूख और भय बढ़ जाता है.

उन्होंने कहा, "समाजवादी के शासनकाल में खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला और रिवर फ्रंट घोटाला भी हुआ था. कोई मां का लाल ये बता दे कि हमारे शासन काल में कोई घोटाला हुआ हो, जिस दिन भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा उस दिन इस राजनीति को ठोकर मार कर हम लोग बैठ जाएंगे, ऐसी राजनीति मंजूर नहीं है.

राजनाथ सिंह ने इस दौरान दावा किया कि आज़मगढ़ में आने वाले सालों में हर घर तक जल पहुंचेगा. उन्होंने कहा, "कई जगहों पर महिलाएं दूर से जल ढो कर लाती हैं. जिसे देख कर पीएम ने तय किया कि हर घर तक नल से जल पहुंचेगा. आजमगढ़ में भी कोई घर ऐसा नहीं बचेगा जहां नल से जल ना पहुंच जाए, यहां भी काम शुरू हो गया है जो आने वाले 1-2 साल में पूरा हो जाएगा."

Ukraine-Russia War Live: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकराया बातचीत का ऑफर

Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को ‘मात’ देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट