BJP leader Shot Dead: झारखंड के ग्रामीण रांची के ओरमांझी में स्थानीय बीजेपी नेता जीतराम मुंडा (Jitram Munda ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. एसपी रांची ग्रामीण नौशाद आलम ने इस बात की जानकारी दी.

जीतराम मुंडा बीजेपी अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा के अध्यक्ष थे. बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने इस हत्या की भर्त्सना की और कहा कि झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “बीजेपी अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा जी की हत्या की भर्त्सना करता हूं. झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है. राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सरकार के मंत्री-विधायक, अधिकारी तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं,बाकी जनता की किसी को परवाह नहीं है.

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को बिना देरी किए गिरफ्तार करे नहीं तो बीजेपी व्यापक आंदोलन करेगी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “झारखंड में अब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ बची नहीं है.

बीजेपी झारखंड के एसटी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में शरेशाम हत्या से प्रशासनिक अकर्मण्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. पुलिस दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करे, अन्यथा बीजेपी व्यापक आंदोलन करेगी.”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “रांची जिला ग्रामीण एस टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है. जीतराम जी को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी. उनपर पहले भी हमला हो चुका था. इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी. उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें.”

Cyber Attack: संदिग्ध चीनी हैकर्स ने भारतीय मीडिया और सरकार को बनाया था निशाना: रिपोर्ट

Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि को ब्लैकमेल करने वाली तस्वीर कहां है? पुलिस पूछताछ में शिष्य आनंद गिरी ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट