Mumbai Drugs Case: हाल ही में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी कर चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि उनपर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से नज़र रखी जा रही है. एनसीबी सूत्रों ने बताया कि वानखेड़े को दो मुंबई पुलिस के कर्मचारी प्लेन कपड़े में फ़ॉलो कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि ओशिविरा पुलिस के 2 पुलिसकर्मी उस क़ब्रिस्तान में भी गए जहां से उन्होंने CCTV फ़ुटेज लिया है, ताकि वानखेड़े के मूवमेंट का पता लगा सकें. वानखेड़े की मां का देहांत साल 2015 में हुआ था और तब से वो हमेशा क़ब्रिस्तान जाते रहते हैं.

इस संबंध में वानखेड़े ने एक सीसीटीवी फ़ुटेज को महाराष्ट्र पुलिस को अपनी शिकायत के साथ जोड़ा है. निगरानी को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की है.

बता दें कि 2 अक्टूबर को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एजेंसी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था. एजेंसी ने दावा किया कि छापेमारी में ड्रग्स जब्त किया गया है. इस मामले में आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट