तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य भर में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के दायरे में आने वाले विभिन्न मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना शुरू की है. राज्य सरकार ने कहा कि इस कदम के जरिए सरकार ने जनता से किया हुआ एक और वादा पूरा किया. इस योजना के तहत 10 करोड़ 47 लाख रुपये का वार्षिक खर्च आएगा. इस योजना के तहत मंदिरों में काम करने वाले नाइयों की आजीविका में सुधार होगा. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई के वेपेरी में आयोजित एक समारोह में इस योजना का शुभारंभ किया. इस मौके पर 25 लोगों को सहायता राशि दी गई. मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 1,744 नाइयों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. जिन्हें संबंधित मंदिरों से 5,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

स्टालिन सरकार ने पूरा किया अपना वादा

राज्य की स्टालिन सरकार के मानव संसाधन मंत्री पी के सेकर बाबू ने 7 सितंबर को तमिलनाडु विधानसभा में घोषणा किया था कि राज्य सरकार मंदिरों में काम करने वाले नाइयों की आजीविका में सुधार के लिए 5000 रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत करेगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में सरकार भट्टाचार्यों और तमिल में अर्चना को 1,000 रुपये की मासिक सहायता सहित कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि भक्तों से सिर मुंडवाने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और इसका खर्च मंदिर प्रशासन वहन करेगा.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सितंबर में घोषणा की थी कि 12,000 कुम्हार जो मानसून के कारण काम नहीं कर सके उन्हें 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी . इसके अलावा तकरीबन 3,000 मूर्तिकार जिन्होंने अपनी आजिविका खो दी है उन्हें भी 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें

Svamitva scheme: स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या है यह स्कीम

Tamil Nadu Civic Polls: तमिलनाडु के नौ जिलों में ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग, 41 लाख मतदाता डालेंगे वोट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया