दिल्ली पुलिस ने कंझावला थाना इलाके में हुई सागर नाम के शख्स की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम अमन डबास और राहुल हैं. ये दोनों तिहाड़ जेल में बंद मोहित चीचड़ गैंगस्टर के गुर्गे हैं.

दरअसल 30 अगस्त को दिल्ली पुलिस को एक शख्स को गोली मारने की कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि पीड़ित का नाम सागर है. सागर को 3 गोलियां लगी थी जिसके बाद में अस्पताल में मौत हो गई थी.

सीसीटीवी फुटेज से खुली हत्या की गुत्थी

जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान अमन डबास और राहुल के तौर पर हुई. पुलिस ने जमीन के नंबर को सर बैलेंस पर लगाकर जांच की तो पता चला कि यह दोनों तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर मोहित टीचर और मोहित उर्फ गोलू के संपर्क में थे. इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सवा लाख की मदद से पहले दो नाबालिगों को धर दबोचा और उसके बाद दोनों आरोपियों अमन डबास और राहुल को गिरफ्तार कर लिया.

गैंगवार के चलते की गई थी हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सागर ने अपने साथी के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर मोहित चीचड़ के घर के बाहर गोलियां चलाई थी. सागर गैंगस्टर मनीष का गुर्गा था. यह गोलियां गैंगस्टर मोहित को डराने के लिए चलाई गई थी और इसी का बदला लेने के लिए मोहित चीचड़ ने सागर की हत्या को अंजाम देने का आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें.

तालिबान ने अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में भी कब्जे का किया दावा, 21 दिन पहले काबुल पर जमाया था कब्जा

फिर सामने आया तालिबान का क्रूर चेहरा, यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए बनाए यह नियम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट