दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एसएसबी जवानों ने चीनी नागरिक समेत दो लोगों को पकड़ा है जो अवैध तरीके से नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा में दार्जिलिंग में पानी टंकी इलाके में उस समय दो लोगों को पकड़ लिया जब वो नेपाल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

बाद में एसएसबी ने पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से भारत का पैन कार्ड और अमेरिकी पासपोर्ट बरामद हुआ है. चीनी नागरिक के साथ पकड़ा गया भारतीय नागरिक सिलिगुड़ी का रहने वाला है. चीनी नागरिक कैसे भारत पहुंचा और दोनों किस मकसद से नेपाल जा रहे थे इसको लेकर पूछताछ की जा रही है.

एक अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान चीन के स्वायत्त क्षेत्र (तिब्बत) के रहने वाले 46 वर्षीय छोजेर वोसेर और पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा के प्रधाननगर सिलीगुड़ी निवासी पेम्बा भूटिया के रूप में हुई है.”

जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने उनके पास से कई दस्तावेज जब्त किए. अधिकारियों ने कहा कि छोजेर को पैन कार्ड और कई यात्रा दस्तावेज मिले हैं और पेम्बा के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं.

सिलीगुड़ी एसीजेएम कोर्ट के सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) सुदीप रॉय बसुनिया ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत भेज दिया. बसुनिया ने कहा, "अदालत ने आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. इसके साथ ही जांच के साथ इनके भारत आने के कारण का पता लगाने के लिए कहा.”

<a title="संसद टीवी की लॉन्चिंग आज, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज करेंगे शुरुआत" href="https://www.abplive.com/news/india/parliament-tv-start-today-vice-president-venkaiah-naidu-pm-modi-and-lok-sabha-speaker-om-birla-will-launch-today-1968179" target="_blank" rel="noopener">संसद टीवी की लॉन्चिंग आज, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज करेंगे शुरुआत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट