मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ तो साल 2023 का विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव होगा. वहीं, बीजेपी ने इसे कांग्रेस में गुटबाजी का एक और उदाहरण बताया है.

वीडियो पर कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए प्रदेश बीजेपी सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सिंह पार्टी में गुटबाजी को उजागर कर रहे थे और वीडियो का उद्देश्य कमलनाथ को राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से बेदखल करना था. रजनीश अग्रवाल ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह पहले से ही इस सच्चाई को जानते हैं कि 2023 में मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करना कांग्रेस के लिए एक दूर का सपना है.

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी उसके बाद अस्तित्वहीन हो जाएगी. बीजेपी नेता ने दावा किया इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने वीडियो में पार्टी में गुटबाजी का जानबूझकर उल्लेख किया ताकि सभी को यह बताया जा सके कि कमलनाथ के नेतृत्व में यह हो रहा है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह वीडियो में कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘एक ग्रुप अलग मिलेगा, एक ग्रुप अलग मिलेगा तो कभी चुनाव जीत नहीं सकते. मेरा सर खपाना भी बेकार है और कमलनाथ जी बेचारे भी कुछ नहीं कर पाएंगे. सब लोग एक हो लेकिन आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं. मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन आप लोग अलग अलग खड़े हैं… ऐसा काम थोड़ी चलेगा…. मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2023 का अखिरी चुनाव है. बता देता हूं आप लोगों को, अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिये. फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली. वर्कर नहीं मिलेगा, काम करने वाला.'

वहीं रतलाम जिला कांग्रेस (नगर) के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि दिग्विजय सिंह शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. कटारिया ने कहा, ‘‘शनिवार की सुबह, सिंह ने मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं (रतलाम जिले के जावरा से आए) को अलग-अलग गुटों में खड़े देखकर नाराजगी व्यक्त की. सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा.’’

ये भी पढ़ें-
चारा घोटाले के पांचवें केस में आज लालू प्रसाद यादव समेत 38 दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनाई जाएगी सजा

कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति, वैंकेया नायडू या ओम बिड़ला?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट