दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर में आज मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस साल मानसून के दौरान दिल्ली में बुधवार सुबह तक 1164.7 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक साल 1964 के बाद से सबसे अधिक, और आंकड़ों को जब से एकत्रित किया जा रहा है, तब से सबसे अधिक बारिश की सूची में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली में साल 1975 में 1,155.6 मिमी और 1964 में 1,190.9 मिमी बारिश हुई थी.

आईएमडी के अधिकारियों की माने तो सितंबर अंत तक दिल्ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है. यह दिल्ली में अब तक का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला मानसून बन सकता है. मौसम विभगा के अधिकारी ने बताया, ”बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और नमी से लदी पूर्वी हवाओं के बीच सम्पर्क के कारण हल्की बारिश का अनुमान है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है.” मौसम विभाग ने अदेंशा जताया है कि गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

सितंबर में अभी तक 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश

आईएमडी के मुताबिक 15 मिलीमीटर से कम वर्षा को ‘हल्की’, 15 से 64.5 मिमी के बीच ‘मध्यम’, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच ‘भारी’, 115.6 से 204.4 मिमी के बीच ‘बेहद भारी’ और 204.4 मिमी से अधिक बारिश को ‘अत्यधिक भारी’ वर्षा की श्रेणी में माना जाता है.

दिल्ली में सितंबर में अभी तक 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है. बुधवार की सुबह तक 408.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सितंबर 1944 के बाद से इस महीने में दर्ज की गई अधिकतम वर्षा है, जब 417.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर मानसून में 653.6 मिमी बारिश होती है, पिछले साल 648.9 मिमी बारिश हुई थी. एक जून से 21 सितंबर के बीच आमतौर पर 625.8 मिमी बारिश होती है. दिल्ली में 25 सितंबर से मानसून लौटने लगता है.

PM नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा क्यों है खास, इन 5 पॉइंट्स से जानिए

कोयले के नीचे 2000 किलो गांजे को छुपाकर हो रही थी स्मगलिंग, पुलिस ने ट्रक समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News