नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. दिल्ली में एक साथ 55 थानों के SHO बदल दिए गए हैं. इनमें से 44 अफसरों को पहली बार एसएचओ बनाया गया है. इनमें 8 महिला एसएचओ भी शामिल हैं. दिल्ली में अब कुल 9 थानों में महिला एसएचओ की तैनाती हो गई है. नवीनतम तैनाती आदेश में एसएचओ के रूप में पांच साल से अधिक समय तक सेवा कर चुके 34 अधिकारियों को अलग-अलग यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जारी अपने ताजा ट्रांसफर आदेश में थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में आठ महिला अधिकारियों समेत 44 अधिकारियों को पहली बार इस पद पर तैनात किया. दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि आठ महिला निरीक्षकों को प्रमुख भूमिका देते हुए एसएचओ के रूप में तैनात किया गया है. इसके साथ ही शहर को एक महीने के भीतर नौ महिला थाना प्रभारी मिल गए हैं.

दिल्ली की आठ महिला एसएचओ इंस्पेक्टर के नाम हैं- अल्पना शर्मा, इंस्पेक्टर पूनम पारीक, इंस्पेक्टर डोमिंका पुरी, इंस्पेक्टर रोशलिन पूनम मिंज, इंस्पेक्टर हरजिंदर कौर, इंस्पेक्टर प्रतिभा शर्मा, इंस्पेक्टर कामिनी गुप्ता और इंस्पेक्टर सपना दुग्गल.

ये भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश में PCS अफसरों के बंपर तबादले, 100 से ज्यादा SDM का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Exclusive: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अब तक कहां तक पहुंची जांच? ADG प्रशांत कुमार ने एबीपी न्यूज़ पर दी जानकारी

Mundra Port Drug Case: NIA को सौंपी गुजरात पोर्ट पर पकड़े गए ड्रग्स केस की जांच, मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट