नई दिल्लीः दिल्ली में मात्र 300 रुपये के लिए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य नाबालिक बच्चों को हिरासत में ले लिया गया है. घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की बताई जा रही है. जहां दो अक्टूबर के दिन पैसे को लेकर विवाद बढ़ा देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नोकझोंक होते-होते आरोपियों ने कर्जदार को चाकू गोद दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान शैलेंद्र के रूप में की है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

पुलिस ने घटना को लेकर दी जानकारी

पुलिस ने बताया, ”दोनों के बीच 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ. शैलेंद्र ने रवि नाम के एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे. जब रवि ने शैलेंद्र से पैसे मांगे तो वह वापस देने में असफल रहा. जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसे चाकू गोद दी और उसकी मौत हो गई.” पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच में जुट गई है.

लखीमपुर हिंसा मामले में केस दर्ज होने के बाद माने किसान, हिरासत में ली गईं प्रियंका लखीमपुर जाने पर अड़ी

Weather Updates: बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इस राज्य में हो सकती है भारी वर्षा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया