दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के शहीद जवान राजेश कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हों 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा.29 वर्षीय राजेश कुमार 2015 में IAF में एक गैर-लड़ाकू रोजगार में कार्यरत थे. जून 2019 में, उन्हें असम में जोरहाट में तैनात किया गया था. अरुणाचल प्रदेश में एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग सॉर्टी (वायु रखरखाव) के दौरान वह शहीद हो गए थे.

राजेश कुमार के परिवार में पत्नी, बेटा, माता-पिता और चार भाई-बहन हैं. उनके भाई दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते हैं और उनकी दो बहनों में से एक को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी के रूप में नौकरी दी गई थी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में ये लिखा है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “ स्वर्गीय राजेश कुमार जी भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे. देश की सेवा करते हुए एक विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे. आज उनके परिवार से मिला और 1 करोडड रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा, उम्मीद है कि इससे परिवार को मदद मिलेगी. भविष्य में भी स्व. राजेश जी के परिवार का ख्याल रखेंगे. भले ही यह समाज किसी भी तरह से उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह छोटी सी कोशिश उन्हें ताकत देगी. हमने उनकी एक बहन को सिविल डिफेंस में रोजगार दिलाने में मदद की है और दूसरी को भी नौकरी का मौका दिया जाएगा.”

[tw]https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1446369506155134980?s=20[/tw]

दिल्ली सरकार ने इन्हें भी सौंपा सहायता राशि चेक

बता दें कि सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के एसीपी संकेत कौशिक, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विकास कुमार, सिविल डिफेंस वालंटियर परवेश कुमार और आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार के परिवारों को भी मुआवजा दिया.

ये भी पढ़ें

Lakhimpur: नवजोत सिंह सिद्धू का अनशन खत्म, आशीष की गिरफ्तारी ना होने का कर रहे थे विरोध

चीन की दादागिरी पर नकेल कसने की तैयारी, नई मोर्चाबंदी पर बात करने भारत आ रहे अमेरिकी नौसेना प्रमुख

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया