दिल्ली-एनसीआर में गर्मी हर रोज तेजी से बढ़ती जा रही है. मार्च के पहले हफ्ते का अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा. वहीं, आखरी हफ्ते में अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, मौसम के बेस स्टेशन सफदरजंग में दिल्ली ने साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया. रविवार का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री आंका गया, जो इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान होने के साथ सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा भी है.

एक मार्च को 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा

राजधानी में पिछले 10 दिनों में तापमान में तेज उछाल देखा गया है, जो सभी स्टेशनों पर लगभग 7 से 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. एक मार्च को 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जो केवल एक दिन में बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, 11 मार्च तक तापमान बढ़कर 29.6 डिग्री पहुंच गया. 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान सफदरजंग में 36 डिग्री आंका गया था. 20 मार्च को यह बढ़कर 37 डिग्री पहुंच गया. वहीं, रविवार को 38.3 डिग्री पर साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ.

बुधवार तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान भवन (IMD) ने बुधवार तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है. हालांकि, इससे गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले सात दिनों तक पारा 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की ही उम्मीद है.

दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति नहीं- मौसम विभाग

26 मार्च-27 मार्च को तेज हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे चलने का अनुमान जताया गया है. हालांकि, इसे लू नहीं कहा जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति नहीं है. लू की स्तिथि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्‍यादा होने पर पैदा होती है. हीटवेव के लिए तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

<a title="China Plane Crash: कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा विमान दक्षिणी चीन में क्रैश, 132 यात्री थे सवार" href="https://www.abplive.com/news/world/china-plane-crash-plane-carrying-135-crashes-china-eastern-airlines-guangxi-casualties-unknown-afp-2085369" target="">China Plane Crash: कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा विमान दक्षिणी चीन में क्रैश, 132 यात्री थे सवार

<a title="क्या रिवर्स इंजीनियरिंग की मदद से पाकिस्तान बना लेगा ब्रह्मोस जैसी मिसाइल? क्यों भारत के लिए है खतरा" href="https://www.abplive.com/news/india/what-is-reverse-engineering-through-which-pak-can-make-india-brahmos-like-missile-2085445" target="">क्या रिवर्स इंजीनियरिंग की मदद से पाकिस्तान बना लेगा ब्रह्मोस जैसी मिसाइल? क्यों भारत के लिए है खतरा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट