पणजी: गोवा के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश की आशंका को धत्ता बताते हुए पार्टी को विजय दिलाने में सफल रहे बीजेपी नेता प्रमोद सावंत एक बार फिर राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं. इसके साथ ही यह घटनाक्रम दिखाता है कि बीजेपी अपने दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की छाया से बाहर आ गई है.

गोवा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सोमवार को प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इसके साथ ही पर्रिकर को अपना गुरु मानने वाले सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे. पणजी में सोमवार शाम को बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सावंत का नाम तय किया गया.

तीसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी
बीजेपी 2012 से लगातार सत्ता में है और अब वह तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है. सावंत के नेतृत्व में बीजेपी ने 40 सदस्यीय विधानसभा की 20 सीटों पर विजय प्राप्त की, जो पिछले चुनाव की तुलना में अधिक हैं.

पर्रिकर के निधन के बाद बनें सीएम
सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. बीजेपी ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया.

आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं.

2007 से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा
सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब बीजेपी ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया. लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा. हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली.

सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा. सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी बीजेपी की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट