देश के इस राज्य में भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने से छूट, अब नहीं लगेगा जुर्माना

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है. इसीलिए, बीते कुछ समय में कई जगहों पर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू किए गए नियमों में ढील दी गई है. देश के लगभग-लगभग सभी राज्यों में नियमों को पहले के मुकाबले हल्का किया गया है. इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माना नहीं देना होगा. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों के बाद राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने की स्थिति में 500 रूपये के जुर्माने को निलंबित कर दिया है.

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले ​जुर्माने को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में आदेश जारी किया है.

अधिकारियों  ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने बीते साल 25 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क या फेसकवर नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया था.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बाद से मामलों में कमी आई है. राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं तथा संक्रमण दर 0.06 फीसदी है.

कोविड को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए: मांडविया
हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हालात नियंत्रण में हैं, वहीं सरकार इस पर लगातार नजर रख रही है और राज्यों को उसी हिसाब से सलाह दे रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि महामारी अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम कल का पूर्वानुमान नहीं लगा सकते.’’

ये भी पढ़ें-

राम नवमी पर बार-बार पथराव कोई संयोग नहीं प्रयोग है, मुस्लिमों से नहीं देश को कट्टरवादी सोच से खतरा: गिरिराज सिंह

खाद्य तेलों की महंगाई: केंद्रीय टीमों ने सरसों और खाद्य तेलों की जमाखोरी का पता लगाया, राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News