धर्मांतरण मामला: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. अपने बयान में उन्होंने आरोपी आईएएस इफ्तेखारुद्दीन का बचाव किया है. ओवैसी ने कहा है कि सरकार ने जानबूझकर वीडियो वायरल कराया है, क्योंकि इफ्तेखारुद्दीन मुस्लिम है.

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा है?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘’योगी सरकार ने जानबूझकर वीडियो वायरल कराया है, क्योंकि इफ्तेखारुद्दीन एक मुसलमान हैं. सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने किस नियम का उल्लंघन किया है. 6 साल पुराने वीडियो को निकालकर जिस तरह जांच कराई जा रही है, उससे पता चलता है कि सरकार मुस्लिम विरोधी है. विपक्ष भी मुस्लिमों के मामले में गूंगा बन जाता है.’’

इफ्तिखारुद्दीन पर धर्म परिवर्तन करवाने के गंभीर आरोप

गौरतलब है कि यूपी सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन IAS इफ्तिखारुद्दीन पर सरकारी अधिकारी रहते हुए सरकारी आवास में धर्म परिवर्तन करवाने के बहुत गंभीर आरोप लगे हैं. वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब वो कानपुर मंडल के कमिश्नर थे. और इसमें वो साफ तौर पर लोगों को इस्लाम कबूल करने के लिए उकसा रहे हैं और भड़का भी रहे हैं.

वायरल हुआ था वीडियो

इफ्तिखारुद्दीन पर आरोप है कि वो जब कानपुर के कमिश्नर थे तो उन्होंने लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया. ये भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन की तकरीरें उनके सरकारी आवास में होती थीं. वायरल वीडियो में वो इस्लाम अपनाने के फायदे बता रहे हैं. वायरल वीडियो में IAS अधिकारी इस्लाम भड़काऊ तकरीर भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Tata Acquired Air India: एयर इंडिया को मिला खरीदार, 68 साल बाद फिर एक बार टाटा संस को मिली कमान

Punjab Politics: सिद्धू-चन्नी की बैठक पर आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सूत्रों का दावा- सरकार ने मानी सिद्धू की मांग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट