नम आंखें, गमगीन माहौल के बीच आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इससे पहले सभी का शव वेलिंगटन से दिल्ली लाया गया. यहां पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सूरवीरों के परिवार से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया.

1. हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों में जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत समेत ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा शामिल हैं. सभी को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी. कल सभी को अंतिम विदाई दी जाएगी.

2. सभी 13 के पार्थिव शरीर को बेस हॉस्पिटल लाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक केवल जनरल रावत, मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर और विवेक कुमार के पार्थिव शरीरों की पहचान की जा सकी है. उन्होंने कहा कि केवल पहचान किये गए पार्थिव शरीर ही बुधवार को दुखद हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को सौंपे जाएंगे.

3. जनरल रावत, उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर लिद्दर के अलावा, एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सशस्त्र बल के 10 जवानों की मृत्यु हो गई थी. यह हेलिकॉप्टर दुर्घटना गत कुछ दशकों में भारत में हुई बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक है जिनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सफर कर रहे थे.

4. हादसे में एक मात्र ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बची है. इन्हें आज ही वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है, लेकिन स्थिर है. सूत्रों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन सिंह का अभी तक तीन बार ऑपरेशन किया जा चुका है.

5. पार्थिव शरीरों को भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से दिल्ली लाया गया, जो शाम करीब 7:35 बजे पालम हवाई अड्डे पर उतरा. इससे पहले भारतीय तिरंगे में लिपटे ताबूतों में पार्थिव शरीर सेना के सुसज्जित ट्रकों में वेलिंगटन में मद्रास रेजीमेंटल सेंटर ले जाए गए. वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, तमिलनाडु के मंत्रियों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. पार्थिव शरीर बाद में सड़क मार्ग से करीब 70 किलोमीटर दूर कोयंबटूर ले जाए गए. रास्ते में लोगों का हुजूम देखा गया. लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. इसके बाद उन्हें भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान में नई दिल्ली ले लाया गया.

6. तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ‘ब्लैक बॉक्स’ बृहस्पतिवार को बरामद किया गया. ब्लैक बॉक्स से बुधवार को पर्वतीय क्षेत्र में हुए इस हादसे से पहले के घटनाक्रम संबंधी अहम जानकारी मिलेगी.

7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में घोषणा की कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं के एक दल द्वारा इस हादसे की जांच की जाएगी. रक्षा मंत्री ने कहा , ‘‘भारतीय वायु सेना के एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर ने पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट पर सुलुर हवाई अड्डे से वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वेलिंगटन में उतरना था. सुलूर वायु यातायात नियंत्रक का 12 बजकर 8 मिनट पर हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया. बाद में कुन्नूर के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी. मौके पर जाकर उन्होंने हेलिकॉप्टर को आग की लपटों से घिरा देखा जिसके बाद स्थानीय प्रशासन का एक बचाव दल वहां पहुंचा.’’ उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में से लोगों को निकालकर यथाशीघ्र वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया.

Who Will Be New CDS: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जगह कौन लेंगे? ये हैं दौड़ में सबसे आगे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट