Navjot Sidhu Meets Rahul Gandhi: नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. आज राहुल गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के बाद सिद्धू ने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा, ”जो भी शिकायतें थी, वो मैंने राहुल गांधी के साथ शेयर की. वो सब सुलझा ली गई है.”

बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे. हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने (सिद्धू) राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया. सिद्धू ने राहुल गांधी को विश्वास दिलाया कि वह इस्तीफा वापस लेंगे. वह पीसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से काम शुरू करेंगे.

सिद्धू ने गुरुवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने उन मुद्दों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया, जिनको लेकर उन्होंने पिछले दिनों पद छोड़ा था.

28 सितंबर को इस्तीफे की घोषणा के बाद सिद्धू ने पहली बार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे.

उन्होंने पत्र में लिखा था, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है. मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.’’ कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था.

Singhu Border Murder Case: सिंघु बॉर्डर मामले में निहंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए किया सरेंडर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट