नवरात्रि 2021: हरियाणा में गुड़गांव की संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने नवरात्रि के मौके पर शहर की सभी मीट दुकानों को बंद करने की मांग की है. संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले कई संगठनों ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नौ दिनों के उत्सव के दौरान शहर में सभी मांस की दुकानों को बंद करने का निर्देश देने की मांग की है.

अवैध रूप से भी चल रही हैं दुकानें- संगठन

नवरात्रि के चलते संगठनों ने सभी अवैध मांस की दुकानों पर भी स्थायी प्रतिबंध की भी मांग की है. संगठन ने कहा है कि हम पिछले चार-पांच सालों से मीट दुकानों का विरोध कर रहे हैं. गुरुग्राम में मांस की 150 पंजीकृत दुकानें हैं, लेकिन हजारों की संख्या में ऐसी दुकानें हैं जो अवैध रूप से चल रही हैं.

समिति के प्रवक्ता राजीव मित्तल ने कहा, ‘’हमने डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर ऐसे मीट दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है, ” मित्तल ने आरोप लगाया, "अतीत में ऐसे उदाहरण हैं, जब प्रशासन उत्सव के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने में विफल रहा है. संगठन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने पर भी चिंता जताई है. संगठन ने कहा कि इससे लोगों को असुविधा होती है.

दुकानें बंद करेंगे तो होगा नुकसान- मीट मालिक

वहीं, मीट के दुकानदारों ने कहा है कि उनके व्यवसायों को 2020 से पहले ही भारी नुकसान हुआ है और लगभग 10 दिनों के लिए दुकानें बंद करने से उनकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी. एक दुकानदार का कहना है, ‘’किसी भी दुकान को बंद करने का मतलब मालिक के लिए बड़ा नुकसान है. पिछले साल से हमारे व्यापार को बहुत नुकसान हुआ है. अगर हम अभी कई दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद करते हैं तो यह हमें और अधिक नुकसान होगा.”

यह भी पढ़ें-

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Covid-19: भारत में जल्द शुरू हो सकता है 12 साल से ऊपर के बच्चों का वैक्सीनेशन, जानें पहले किन्हें मिलेगी वैक्सीन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया