प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुर्ला, बांद्रा और सांताक्रूज़ में स्थित विभिन्न संपत्तियों के विवरण के संबंध में दस्तावेजों की जानकारी मांगी है. ईडी के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 से जुड़ी धाराओं के तहत मलिक के खिलाफ चल रही जांच के लिए यह जानकारी मांगी है.

कुमार ने यह पत्र 24 मार्च को लिखा है जिसमें प्रमाणित दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. जिन सम्पत्तियों की जानकारी मांगी गई है वो संपत्तियां मलिक, उनकी पत्नी महजबीन और उनके बेटे फ़राज़ के नाम पर बताई जा रही हैं.

ED ने सांताक्रूज पश्चिम में फ्लैट नंबर 6, गुलामनाबी मणिल और फ्लैट नंबर 501, बांद्रा वास्तु और बांद्रा पश्चिम के संबंध में विवरण मांगा है, जो कथित तौर पर मलिक के बेटे फ़राज़ के स्वामित्व में है.

ईडी ने कथित तौर पर मलिक की पत्नी महजबीन के नाम से कुर्ला पश्चिम में नूर मंजिल में फ्लैट नंबर बी-03, सी-2, सी-12 और जी-8 के बारे में भी जानकारी मांगी थी. इसके अलावा ईडी ने कुर्ला पश्चिम में नूर मंजिल में फ्लैट नंबर बी-03, सी-2, सी-12 और जी-8 के बारे में विवरण मांगा है, जो कथित तौर पर मलिक के स्वामित्व में है.

बता दें कि नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धनशोधन जांच में के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. फिलहाल नवाब मलिक न्यायिक हिरासत में हैं.

बंगाल विधानसभा में बवाल, गर्वनर से मिले निलंबित विधायक, अमित शाह ने जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, जानिए पूरा अपडेट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट