काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रूस के सैन्य हमले के बाद यूक्रेन में फंसे चार नेपाली नागरिकों को निकालने के लिए शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि चार नेपाली नागरिक अभी-अभी यूक्रेन से भारत होते हुए नेपाल पहुंचे हैं. ऑपरेशन गंगा के जरिए नेपाली नागरिकों को स्वदेश लाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद.

देउबा ने एक ट्वीट किया, ‘चार नेपाली नागरिक अभी-अभी यूक्रेन से भारत होते हुए नेपाल पहुंचे हैं. ऑपरेशन गंगा के जरिए नेपाली नागरिकों को स्वदेश लाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद.’ बता दें पिछले हफ्ते, भारत सरकार ने यूक्रेन से दो नेपाली नागरिकों को निकाला था.

Four Nepali nationals have just arrived in Nepal from Ukraine via India.

Thank you Prime Minister @narendramodi and the Government of India for the assistance in repatriating Nepali nationals through the #OperationGanga.
— Sher Bahadur Deuba (@SherBDeuba) March 12, 2022

भारत के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत नेपाली छात्रों को निकाला गया था. आपरेशन गंगा 24 फरवरी को रूस के सैन्य आक्रमण के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था. इससे पहले, नेपाली सरकार ने अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार से मदद की अपील की थी. इस बीच, द काठमांडू पोस्ट अखबार ने बताया कि भारत ने अब तक छह नेपाली नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है.

जर्मनी में नेपाल के राजदूत, राम काजी खड़का (जो यूक्रेन के मामले को भी देख रहे हैं) के अनुसार, , यूक्रेन से नेपाली नागरिकों की निकासी लगभग समाप्त हो गई है. खडका ने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से कुल 580 नेपाली नागरिक यूक्रेन से बाहर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: युद्ध के चलते वीरान हुए कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे पक्षी, यहां तैनात सैनिक उन्हें खिला रहे हैं खाना

मैटरनिटी हॉस्पिटल पर रूस ने बरसाए बम, अब हुई चौतरफा आलोचना तो कहा- नाजियों का ‘अड्डा’ बन चुकी थी, इसलिए किया हमला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट