नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में विस्फोट, एक की मौत, छह लोग घायल

<p style="text-align: justify;">नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के हंदवाड़ा में गुरूवार को विस्फोट हुआ है. यह विस्फोट तारथपोरा में हुआ है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि तारथपोरा, हंदवाड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही, अन्य छह लोग घायल हो गए.</p> <p style="text-align: justify;">पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट खोल और हथगोले के रखे स्क्रैप सामग्री में हुआ, जो संभवत: उसके घर में रखी हुई थी. इस मामले में जांच की जा रही है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News