पंजाबः कैबिनेट में सात नए चेहरों को मिली जगह, मंत्री न बनने पर दो विधायकों को मलाल, हरीश रावत ने कहा- नई जिम्मेदारी मिलेगी

<p style="text-align: justify;"><strong>चंडीगढ़ः</strong> पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया है. मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली. 15 मंत्रियों में आठ पुराने चेहरे हैं जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे. इस मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी गई है. मुख्यमंत्री चन्नी और उनकी कैबिनेट को मिलकर राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी है और उस जंग को जीतना है. जिन्हें चन्नी सरकार में मंत्री बनने का मौता नहीं मिला वह थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं. मंत्री पद जाने के बाद दो पूर्व मंत्रियों ने मीडिया के जरिए पार्टी हाईकमान के सामने अपनी बात रखी. इन पूर्व मंत्रियों के बयान के बाद पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कई लोगों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी.</p> <p style="text-align: justify;">चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, राणा गुरमीत सोढ़ी और सुंदर श्याम अरोड़ को भी मंत्री पद नहीं दिया गया. चन्नी कैबिनेट की शपथ के बाद बलबीर सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाईकमान से सवाल पूछा और नाराजगी का कारण जानना चाहा.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News