पंजाब के CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार रोकने को लेकर लिया बड़ा फैसला, कहा- 1 फीसदी की वहज से सिस्टम बिगड़ता है

<p style="text-align: justify;">पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एलान किया कि भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एन्टी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. पंजाब के लोग व्हाट्सएप पर भ्रष्टाचार की शिकायत भेज सकेंगे. <a title="भगवंत मान" href="https://www.abplive.com/topic/bhagwant-mann" data-type="interlinkingkeywords">भगवंत मान</a> ने कहा कि 23 मार्च को नंबर जारी किया जाएगा. 99% लोग ईमानदार हैं, 1% की वहज से सिस्टम बिगड़ता है. उन्होंने कहा कि ईमानदार ऑफिसर्स के साथ हमेशा खड़ा हूं. पंजाब में अब हफ्ता वसूली बंद होगी. हफ्ता वसूली के लिए कोई भी नेता किसी अधिकारी को परेशान नहीं करेगा.</p> <p style="text-align: justify;">इस घोषणा से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था, ”पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा. पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा. कुछ ही देर में एलान करूंगा.”</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News