Punjab elections: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बुधवार को कर दी. बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं. पार्टी ने मौर विधानसभा सीट से जगमीत सिंह बरार को उतारा है और तलवंडी साबो सीट से जीत मोहिंदर सिंह उसके उम्मीदवार होंगे. पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

अकाली दल ने जैतू सीट से सूबा सिंह, कोटकपुरा सीट से मनतार सिंह बरार, मुक्तसर सीट से कंवरजीत सिंह रोजी बरकंडी और फरीदकोट सीट से परमबंस सिंह रोमाना को उम्मीदवार बनाया गया है. रोमाना पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं.

जगमीत सिंह बरार 2019 में अकाली दल में शामिल हुए थे. उन्हें मौर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि, पूर्व मंत्री एवं अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. रामपुरा फूल सीट से मलूका की उम्मीदवारी की घोषणा 29 अगस्त को की गई थी लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. मलूका ने कहा था कि रामपुरा फूल सीट से उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए.

बता दें कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए अकाली दल ने मायावति की पार्टी बीएसपी के साथ गठबंधन किया है. फिलहाल वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है और कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूदा मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं.

आंध्र प्रदेश में 18 महीने के मासूम बच्चे के मुंह पर घूंसे मारती महिला का वीडियो वायरल, हुई गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट