चंडीगढ़ः आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में बुधवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में आईईडी विस्फोट में संलिप्त था. इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है.

CM अमरिंदर सिंह ने जारी किया हाई अलर्ट

सरकार की तरफ से यहां जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है. पुलिस ने कहा कि राज्य में पिछले 40 दिनों में पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ का यह चौथा मामला है.

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है. वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं.

मंगलवार को हुई आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और लखबीर सिंह का भी आतंकवादी मॉड्यूल में हाथ है. दोनों पंजाब के मोगा जिले के रोडे के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान में रहते हैं. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान रूबल सिंह, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. इससे पहले 20 अगस्त को कपूरथला पुलिस ने उनके एक सहयोगी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया था.

राज्य में शांति को बाधित करने के आतंकवादी समूहों के बढ़ते प्रयासों का गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, खास तौर पर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने, आगामी त्योहारों ओर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है. अमरिंदर सिंह ने डीजपी से भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों और राज्य के संवेदनशील स्थानों पर उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Afghanistan Crisis: तालिबान को मध्य एशियाई देशों के सुरक्षा संगठन CSTO का संदेश, सरहदों पर हालात बिगड़े तो देंगे सैन्य जवाब

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के आने से क्या सीमा पर चीन-पाक का हो सकता है आक्रामक रुख? जानें बिपिन रावत का जवाब-Video

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट