झारखंड के चतरा में मानवीय रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना में घरेलू विवाद के बाद मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचे युवक की कथित तौर पर उसकी पत्नी समेत ससुरालवालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घरेलू विवाद का सुलह करके पत्नी को घर लाने अपनी ससुराल पहुंचे युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्होंने बताया कि ससुराल आए दामाद की पत्नी व अन्य ससुरालवालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि यह मामला चतरा जिले के घोर नक्सल प्रभावित कुंदा थाना क्षेत्र के सोहरलाट गांव की है. घटना की सूचना पाकर आज तड़के गांव पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृत युवक के परिजनों के अनुसार कुंदा थाना क्षेत्र का बुटकुइया गांव निवासी 35 वर्षीय खेहाली गंझू दो दिन पूर्व अपने ससुराल सोहरलाट गांव गया था. जहां पूर्व के विवाद को लेकर पत्नी के साथ उसका पुनः विवाद हो गया. जिसके बाद झगड़े से नाराज पत्नी व अन्य ससुराल वालों ने मिलकर उसकी लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि खेहाली की पत्नी का दूसरे शख्स से अवैध सम्बंध था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था. इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी. जिसमें पत्नी ने अपनी गलती भी स्वीकारी थी.

पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302/328/201/34 के तहत मृतक की पत्नी रमिया देवी, ससुर उदय गंझू, फजेती गंझू, बालो गंझू, राजेंद्र गंझू व फतेहिया देवी के खिलाफ कांड संख्या 14/22 दर्ज किया है.

थाना प्रभारी परमानन्द मेहरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट