
<p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज डिजिटल माध्यम से बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के दो सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र के तौर पर हम स्वाभाविक साझेदार हैं. उन्होंने कहा कि हमारे बीच वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन में हालात बेहद परेशान करने वाले हैं.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने बुचा में हुए नरसंहार का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि बुचा में हाल में निर्दोष नागरिकों की हत्या की खबरें बेहद चिंताजनक है. हमने तत्काल इसकी निंदा की और पारदर्शी जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी बातचीत से शांति का रास्ता निकलेगा. पीएम ने कहा कि मैंने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से बात की. मैंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति से सीधे बात करने का सुझाव दिया.</p> <p style="text-align: justify;">वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि मैं भीषण हमले का शिकार हो रहे यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के मानवीय समर्थन का स्वागत करता हूं. हम एक सशक्त और प्रगतिशील रक्षा साझेदारी को साझा करते हैं .</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






