पीएम मोदी ने कहा- 9/11 ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया, इसी दिन शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का लोकार्पण और सरदारधाम फेज-2 कन्या छात्रालय का भूमिपूजन किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 9/11 की तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है. एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था.

9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान मानवता के मूल्यों से ही होगा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज 11 सितंबर यानी 9/11 है. दुनिया के इतिहास की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर प्रहार के लिए जाना जाता है. लेकिन इसी तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है. एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था. आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा.’’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News