पीएम मोदी ने दी पंजाब के सीएम भगवंत मान को बधाई, कहा- लोगों के कल्याण के लिए मिलकर करेंगे काम

भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी. साथ ही पीएम मोदी ने पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया. इससे पहले पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई. मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की.

Congratulations to Shri @BhagwantMann Ji on taking oath as Punjab CM. Will work together for the growth of Punjab and welfare of the state’s people.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2022

इस मौके पर ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है और राज्य में पहली बार सरकार बनाई है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News