सूरत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज सूरत में सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज (Saurashtra Patel Seva Samaj) द्वारा निर्मित छात्रावास चरण-1 (लड़कों के लिए छात्रावास) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. छात्रावास भवन में लगभग 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा है. इसमें एक सभागार और छात्रों के लिए एक पुस्तकालय भी है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा आज विजयादशमी को एक पुण्य कार्य का शुभारंभ हो रहा है. मैं आप सभी को और पूरे देश को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम के अनुसरण का अर्थ है मानवता का और ज्ञान का अनुसरण. इसलिए गुजरात की धरती से बापू ने रामराज्य के आदर्शों पर चलने वाले समाज की कल्पना की थी. मुझे खुशी है कि गुजरात के लोग उन मूल्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं. सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आज की गई एक पहल भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज फेज-1 हॉस्टेल का भूमिपूजन हुआ है और 2024 तक दोनों फेज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. कितने ही युवाओं, बेटे-बेटियों को आपके इन प्रयासों से एक नई दिशा मिलेगी, उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा. भारत इस समय अपनी आजादी के 75वें वर्ष में है। ये अमृतकाल हमें नए संकल्पों के साथ ही, उन व्यक्तित्वों को याद करने की भी प्रेरणा देता है, जिन्होंने जनचेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई. आज की पीढ़ी को उनके बारे में जानना बहुत आवश्यक.’’

छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू होगा

करीब 500 छात्राओं के लिए दूसरे चरण के छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू होगा. यह 1983 में स्थापित एक पंजीकृत ट्रस्ट है, जिसका प्रमुख उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों का शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन है. यह छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है और उन्हें उद्यमिता और कौशल विकास के लिए प्लेटफार्म भी प्रदान करता है. कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

RSS Chief On Population: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा- बढ़ती आबादी से देश में कई परेशानी, जनसंख्या नीति पर दोबारा विचार की जरूरत

Poonch Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना का ऑपरेशन जारी, एक JCO शहीद, आर्मी के 2 जवान गंभीर रूप से घायल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट