PM Modi visits UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान मोदी ”प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत” योजना का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना (PMASBY) देश भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सबसे बड़ी अखिल भारतीय योजना में से एक होगी.

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का उद्देश्य

इस योजना (PMASBY) का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना है. 5 लाख से अधिक आबादी वाले सभी जिलों में क्रिटिकल केयर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके साथ ही सभी जिलों में एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं भी स्थापित होंगी. इसके अलावा राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य संस्थान, 4 नए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान स्थापित किए जाएंगे. आईटी सक्षम रोग निगरानी प्रणाली विकसित की जाएगी

कई और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल की पढ़ाई के अलावा इलाज के लिए आम लोगों राहत देना है. लोगों को आसानी से इलाज हो सके सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लिए 5200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

Ind vs Pak T20 WC: भारत-पाक महामुकाबले में इस पिच का होगा इस्तेमाल, सामने आई तस्वीर

T20 WC Ind vs Pak: भारत-पाक में होगी जोरदार टक्कर, इन खिलाड़ियों के बीच मुकाबले पर रहेगी नजर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट