पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नोएडा DM के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक पहुंची

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है. इस अवसर पर पीएम मोदी को अलग-अलग जगहों से मिलने वाले उपहारों की नीलामी शुरू की गई है. इन उपहारों में हाल ही में खत्म हुए ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के किट और उपकरण भी शामिल हैं. आज से शुरू हुई नीलामी 7 अक्टूबर तक चलेगी.

पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले और नोएडा के डीएम एल वाई सुहास अभी तक की नीलामी में बाजी मारते दिख रहे हैं. कुछ दिनों पहले 12 पैरालंपिक खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान सुहास ने जो बैडमिंटन रैकेट प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप दिया था, नीलामी में उसका बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया था. लेकिन नीलामी शुरू हुए चंद घंटे ही हुए हैं और सुहाग के बैडमिंटन रैकेट की बोली 10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है.

ओलंपिक खेलों में जैकलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा के जैवलिन का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए रखा गया था. अभी तक की नीलामी में चोपड़ा के उस जैवलिन की कीमत 1.20 करोड़ तक पहुंची है. वहीं पैरालंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुनील अंतिल के जैवलिन कभी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए ही रखा गया है.

हॉकी स्टिक की कीमत 1 करोड़ तक पहुंची
ओलंपिक खेलों के महिला हॉकी खेल में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की हॉकी स्टिक का बेस प्राइस 80 लाख रुपया रखा गया है. इस हॉकी स्टिक पर हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर भी हैं. हॉकी स्टिक की कीमत बोली अभी तक 1 करोड़ रुपए तक पहुंची है.

आपको बता दें, इस नीलामी के जरिए मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा. इसके पहले भी जब प्रधानमंत्री ने अपने उपहारों की नीलामी की थी तो उन पैसों का इस्तेमाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए ही किया था. ऑनलाइन होने वाली ये नीलामी
https://pmmementos.gov.in/ की वेबसाइट के जरिए की जा रही है. आज से शुरू हुई नीलामी 7 अक्टूबर तक चलेगी.

ये भी पढ़ें-
SCO शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम ने चुनौतियां बढ़ा दीं

भारत के 20 प्रतिशत व्यस्क आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण, जानें कौन राज्य है इसमें अव्वल और फिसड्डी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News