सर्दियों का मौसम आते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट खड़ा हो जाता है. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने पर्यावरण विभाग को अगले हफ्ते से विंटर एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की समस्या के समाधान को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करेंगे. दिल्ली सरकार की मांग है कि सभी राज्यों के लिए एक संयुक्त कार्य योजना बनाई जाए, ताकि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ सकें.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से पर्यावरण मंत्री करेंगे मुलाकात-

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड के मौसम में प्रदूषण की समस्या काफी बढ़ जाती है. दिल्ली सरकार का कहना है कि ठंड के मौसम में प्रदूषण बढ़ने के बहुत से कारण हैं, जिसमें वाहन प्रदूषण और धूल प्रदूषण आदि शामिल हैं, लेकिन ठंड के समय प्रदूषण बढ़ने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण पराली है. पिछले कई सालों से पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर लगातार चर्चा हो रही है लेकिन इसका समाधान निकल कर नहीं आ रहा है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पराली को गलाने के लिए पिछले साल दिल्ली सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट के माध्यम से बॉयो डी-कंपोजर का छिड़काव खेतों में किया था और उसका सकारात्मक परिणाम रहा है. हम चाहते हैं कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारें भी बॉयो डी-कंपोजर को लेकर पहल शुरू करें. पिछले साल हमने जो प्रयोग किए, उसको लेकर हमने नेशनल कमीशन में भी अपनी बात रखी थी.

इसको गति देने के लिए दिल्ली सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ नेशनल कमीशन से भी मुलाकात करेगा क्योंकि अभी से इस पर काम तेज नहीं किया गया, तो फिर समय रहते पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या से निजात पाना मुश्किल हो जाएगा. हम चाहते हैं कि सभी राज्यों के साथ एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बन सके जिसके जरिए हम लोग प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ सकें.

तैयार होगा विंटर एक्शन प्लान-

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का पर्यावरण विभाग अगले हफ्ते से एक विंटर एक्शन प्लान तैयार करेगी. जिसके लिए पर्यावरण विभाग के डीपीसीसी के तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हम अगले सप्ताह से विंटर एक्शन प्लान तैयार करने जा रहे हैं, लेकिन उत्तर भारत का जो प्रदूषण है, वह बिना संयुक्त अभियान के कम करना कठिन है.

अगर केंद्र सरकार के माध्यम से सभी राज्यों का सहयोग मिल जाता है, तो इस लड़ाई को लड़ना और दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लोगों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना आसान हो जाएगा. हमने यह निर्णय लिया है कि हम जल्द ही केंद्र सरकार के साथ बैठक कर अपने सभी बिंदुओं को रखेंगे और हम चाहेंगे कि केंद्र सरकार से हमें सहयोग मिले, जिससे कि इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके.

यह भी पढ़ें.

यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा दावा, बोले- 100 सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे, दूसरी पार्टियों पर लगाया ये आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट