नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फार्मास्युटिकल या दवा क्षेत्र के प्रथम वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शिखर वार्ता की शुरुआत 4 बजे करेंगे जिसमें स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह एक विशिष्ट पहल है जिसका उद्देश्य भारत के दवा उद्योग में नवाचार के उतक्रष्ट परिवेश या माहौल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और रणनीति बनाने के लिए सरकार एवं उद्योग जगत के प्रमुख भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों, शिक्षाविदों, निवेशकों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाना है.

दवा उद्योग में उपलब्ध अवसरों पर डाला जाएगा प्रकाश

पीएमओ ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय फार्मा या दवा उद्योग में उपलब्ध अवसरों पर भी प्रकाश डाला जाएगा जिनमें विकास की अपार संभावनाएं हैं. इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान 12 सत्र होंगे और 40 से भी अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वक्ता नियामकीय माहौल, नवाचार का वित्त पोषण या धनराशि की व्यवस्था करने, उद्योग-अकादमिक सहयोग, और नवाचार संबंधी बुनियादी ढांचागत सुविधाओं सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे.

मनसुख मांडविया रहेंगे मौजूद

इस शिखर सम्मेलन में देश-विदेश के दवा उद्योगों के प्रमुख सदस्य, अधिकारी, निवेशक और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जॉन हॉपकिन्स इंस्टीट्यूट, आईआईएम अहमदाबाद एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधकर्ता भाग लेंगे. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें.

Misinformation Warning: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने गलत और भ्रामक जानकारी वाले ट्वीट की पहचान के लिए उठाया ये कदम

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट