Phone Tapping Case: रश्मि शुक्ला फोन टैपिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. दरअसल मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन ने संजय राउत को समन जारी किया है. जिसके तहत संजय राउत को अब पुलिस के सामने पेश होना होगा. और अपना बयान दर्ज करवाना होगा.

इसके पहले गुरुवार को एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे का बयान दर्ज किया गया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर शुक्ला के खिलाफ मार्च में कोलाबा थाने में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुक्ला ने पूर्व भाजपा नेता खडसे और शिवसेना सांसद संजय राउत के नम्बरों को निगरानी सूची में डाला था.

खडसे का फोन 2019 में कथित तौर पर दो बार टैप

पुलिस ने कहा था कि कथित अवैध फोन टैपिंग तब हुई थी जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थी. शिकायत के अनुसार. खडसे का फोन 2019 में कथित तौर पर दो बार टैप किया गया था. जब वह भाजपा के साथ थे. वह अक्टूबर 2020 में राकांपा में शामिल हुए थे.

शिकायत के आधार पर शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधिकार ने कहा कि खडसे के अलावा. शिवसेना नेता संजय राउत का फोन भी महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के गठन के दौरान (नवंबर 2019 में) टैप किया गया था. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट: अविश्वास प्रस्ताव और नेशनल असेंबली भंग होने पर ‘सुप्रीम’ फैसले से पहले विपक्षी दलों ने बुलाई बैठक

RBI Monetary Policy: रूस यूक्रेन युद्ध से चलते आर्थिक विकास को हो सकता है नुकसान, 2022-23 में 7.2% GDP का लक्ष्य

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट