कोलकाता: कुछ महीनों पर यास तूफान ने देश के तटीय हिस्सों में जमकर तबाही मचायी थी. वहीं अब बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान तैयार हो रहा है. इस तूफान का नाम गुलाम है, पाकिस्तान ने इसका नाम ऱखा है. पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से ये तूफ़ान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल यह तूफान पगहरे दबाव के रूप में है.

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ये दबाव आज देर शाम तक चक्रवाती तूफ़ान का रूप लेगा, जिसके आंध्र प्रदेश और ओडीशा से टकराने के आसार है. ये चक्रवाती तूफ़ान दक्षिण ओडीशा और उत्तर आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इसका सबसे अधिक प्रभाव ओडीशा के गोपालपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के बीच होगा. चक्रवाती तूफान गुलाब का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के कलिंगपटनम में हो सकता है.

वहीं पश्चिम बंगाल पर भी तूफ़ान के चलते असर पड़ने की संभावना है. यहां शनिवार से बारिश की संभावना है. पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना में सबसे ज़्यादा बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्की बारिश होगी वहीं सोमवार को दक्षिण बंगाल में तेज़ बारिश की संभावना है. तूफान का सबसे ज़्यादा असर उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम के साथ पूर्व एवं पश्चिम मिदनापुर जिलों में पड़ सकता है.

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक और डिप्रेशन के तैयार होने के आसार हैं जो बंगाल एवं बांग्लादेश से सटे इलाकों को प्रभावित करेगा. इसके चलते मंगलवार को बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी एवं अति भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें

प्रिंस हैरी के ब्रीफकेस पर लिखे ‘Archie’s Papa’ ने खींचा सभी का ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Attack On Chinese: अपने नागरिकों पर पाकिस्तान में लगातार हमले से परेशान चीन, इस्लामाबाद से की ये मांग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट