Birbhum Violence: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 10 लोगों को जलाकर मारने का मामला गर्मा गया है. आरोप है कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उपद्रवियों ने लोगों को घरों में बंद कर आग लगा दी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों समेत दस लोगों की जल कर मौत हो गई. आग तो बुझ गई लेकिन सियासत को इससे खूब गर्मी मिली. आज इस मामले में पांच बीजेपी सांसदों का दल घटनास्थल जा रहा है. वहीं कांग्रेस ने भी ममता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कांग्रेस भी ममता सरकार पर हमलावर

कल टीएमसी के नेता घटना के बाद इलाके का दौरा करने गए तो आज पांच बीजेपी सांसदों का दल घटनास्थल पर पहुंचेगा. इससे पहले कल बीजेपी दल ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अमित शाह ने राज्य सरकार से 72 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. वहीं कांग्रेस भी ममता सरकार पर हमलावर है.

जांच के लिए SIT का गठन

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. आरोप है कि टीएमसी के पंचायत नेता की हत्या के बाद भड़की भीड़ ने 10 घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई. हालांकि पुलिस दोनों घटनाओं को अलग बता रही है. पूरा सच तो जांच के बाद सामने आएगा, लेकिन पूरी घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, जानें आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और आपके शहर में क्या हैं नए रेट

नोवोवैक्स वैक्सीन को DCGI ने दी इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी, 12 से 18 साल के उम्र वालों को लगेगा यह टीका

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट