बड़ी खबर: दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, लक्ष्मी नगर से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Pakistani Terrorist Arrest: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist) की गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी नागरिकता के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के इस आतंकी के पास से एके-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन, 60 राउंड, एक हथगोला, 50 राउंड और 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुई हैं. कहा जा रहा है कि आतंकी को रात साढ़े 9 बजे गिरफ्तार किया गया था. ये आतंकी पाकिस्तान के नारोवाल का रहने वाला है.

जानकारी मिली है कि ये पाकिस्तानी आतंकी 6 इंडियन पासपोर्ट्स के साथ पिछले काफी समय से लक्ष्मीनगर इलाके में रह रहा था.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली थी कि देश में त्योहारों के मौके पर पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई बड़ा हमला करा सकती है. इसके मद्देनज़र रविवार को राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

यह भी पढ़ें-

Shopian Encounter: सेना ने लिया 5 जवानों की शहादत का बदला, पिछले 24 घंटों में ढेर किए 5 आतंकी

Lakhimpur Violence: किसानों की मौत से लेकर आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक… 5 प्वाइंटस में जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News