बदली विश्व व्यवस्था मे भारत का मजबूत होना जरूरी- पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन तनाव को लेकर किया इशारा

प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यूपी आकांक्षी है. बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहा है. डबल इंजन की सरकार यूपी को विकसित बनाने में दिन-रात जुटी है. 21वीं सदी के यूपी की आकांक्षाएं पूरी हों, इसमें नेतृत्व की बहुत बड़ी भूमिका है. इसलिए सवाल ये भी है कि नेतृत्व कैसा होना चाहिए. प्रयागराज की प्रतिष्ठा यहां के बुद्धिजीवी लोगों, यहां की संस्कृति, साहित्य और कला प्रेम से भी है. आप सभी प्रबुद्ध लोग इस बात से तो परिचित हैं कि बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना कितना जरुरी है. मजबूत भारत, सशक्त उत्तर प्रदेश के बिना संभव नहीं.

पीएम मोदी ने का कि आज जो घोर परिवारवादी आपके पास आकर वोट मांग रहे हैं, वो लोग सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते. ये अफवाहवादी हैं, पलायनवादी हैं. ये घोर अंधविश्वासी हैं. कुर्सी ना चली जाए, इसके लिए ये लोग नोएडा और बिजनौर नहीं जाते. बिजनौर और नोएडा से जो टैक्स आता है उसमें तो मलाई मारने को ये तैयार हैं, लेकिन वहां के लोगों को मिलकर जाना, उनके सुख दुख पूछने में अंधविश्वास आड़े आ जाये, क्या ऐसे लोग उत्तर प्रदेश का भला कर सकते हैं, आधुनिक उत्तर प्रदेश बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस ने की हमले की शुरुआत, अब क्या होगा यूक्रेन का अगला कदम? क्या करेगा अमेरिका-NATO?

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News