शिरोमणि अकाली दल (SAD) के महासचिव और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली की एक अदालत ने 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मजीठिया ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था और ड्रग्स मामले में नियमित जमानत के लिए आवेदन किया था. बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश हुए. अदालत परिसर में प्रवेश करने से पहले बाहर मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने कहा, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मैं मोहाली की अदालत के समक्ष पेश हुआ हूं.’’

शीर्ष अदालत ने हाल ही में पंजाब पुलिस को राज्य के पूर्व मंत्री को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें. प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हालांकि मजीठिया को 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था. उच्चतम न्यायालय की पीठ ने मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद निचली अदालत को मजीठिया की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई और शीघ्र निर्णय लेने का भी निर्देश दिया था.

मजीठिया की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को खारिज कर दी थी. शिरोमणि अकाली दल के नेता के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद मजीठिया ने जमानत के लिए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी. अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बहनोई और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई मजीठिया ने 20 फरवरी को अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उनके खिलाफ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राजदूत की पीएम मोदी से मदद की अपील, जानिए क्या कहा

बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना जरूरी- पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन को लेकर किया इशारा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट