तीन तलाक कानून और गरीबों को नि:शुल्क राशन देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला को विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करना भारी पड़ा है. नाराज ससुरालियों ने महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया. साथ ही उसके पति से तीन तलाक दिलवाने की धमकी दी है.

पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी

यूपी में तीन तलाक का मुद्दा उठाने वाली महिला और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से मिलकर पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई है. ससुराल के लोग महिला को यह भी धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की, तो वे लोग उसके भाई को जान से मार देंगे. लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़ित महिला एबीपी न्यूज के जरिए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रही है.

मोहल्ले के तस्लीम के साथ हुआ था निकाह

दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजाज नगर गौटिया निवासी ताहिर अंसारी की बेटी उजमा का निकाह मोहल्ले के ही तस्लीम अंसारी के साथ पिछले वर्ष जनवरी 2021 को हुआ था. दोनों की लव मैरिज हुई थी. पीड़िता उजमा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उसने बीजेपी को वोट दिया था. इस बात की भनक जब रिश्ते के मामा मौलाना तय्यब और देवर आरिफ को लगी, तो उन्होंने पहले उससे पूछा कि उसने किसको वोट दिया था. महिला ने जब बताया कि उसने बीजेपी को वोट दिया है, तो वे भड़क गए. मामा और देवर ने मिलकर उजमा को जमकर पीटा. फिर उसे घर से निकाल दिया.

’बीजेपी सरकार रोक सके, तो रोककर दिखाए'

रिश्ते के मामा और देवर ने कहा कि उसने बीजेपी को वोट दिया है, इसलिए उसका पति उसे तलाक देगा, बीजेपी सरकार रोक सके, तो रोककर दिखाए. पीड़िता के पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन कर रहे हैं. बेटी को मारपीट कर ससुराल से निकाल देने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

’पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करेंगे'

समाज सेविका फरहत नकवी का कहना है कि उजमा ने मेरे पास आकर मुझे जानकारी दी है कि बीजेपी को वोट देने पर उसके ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है और घर से निकाल दिया. उजमा की शिकायत के बाद हमलोग पुलिस में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

<a title="फिजिक्स का वो प्रोफेसर, जिसने पंजाब में लिखी AAP की जीत की थ्योरी, अब जाएंगे राज्यसभा" href="https://www.abplive.com/news/india/the-professor-of-physics-who-wrote-the-theory-of-aap-s-victory-in-punjab-now-go-to-rajya-sabha-2085246" target="">फिजिक्स का वो प्रोफेसर, जिसने पंजाब में लिखी AAP की जीत की थ्योरी, अब जाएंगे राज्यसभा

<a title="Russia-Ukraine War: सुमी में तबाह हुआ रूस का ‘गुरूर’, यूक्रेन ने उड़ाया ब्लैक ईगल टैंक, उपकरण भी नेस्तनाबूद" href="https://www.abplive.com/news/world/russia-ukraine-war-part-of-a-convoy-of-russian-equipment-was-smashed-in-sumi-region-2085203" target="">Russia-Ukraine War: सुमी में तबाह हुआ रूस का ‘गुरूर’, यूक्रेन ने उड़ाया ब्लैक ईगल टैंक, उपकरण भी नेस्तनाबूद

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट