दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर अंकित शर्मा की मौत पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. अंकित शर्मा आईबी अधिकारी थे, जिनकी साल 2020 में भड़के दिल्ली दंगों के दौरान हत्या कर दी गई थी. केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, बीजेपी वालों ने अंकित शर्मा की मौत पर गंदी राजनीति की थी और फिर उनके परिवार को लावारिस छोड़ दिया. हमने उनके साथ कोई राजनीति नहीं की, लगातार परिवार के संपर्क में रहे और हर मोड़ पर उनकी मदद करते रहे.

गुरुवार को सीएम केजरीवाल ने अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को सरकारी नौकरी का प्रमाणपत्र सौंपा. सीएमओ ने ट्वीट किया, "दिल्ली हिंसा में जान गंवाने वाले आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने सरकारी नौकरी का प्रमाणपत्र सौंपा. इन्हें दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है.’ सीएमओ ने पिछले साल अंकित शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक करोड़ रुपये का चेक सौंपे जाने की जानकारी दी थी.

भाजपा वालों ने अंकित शर्मा की मौत पर गंदी राजनीति की थी। और फिर उनके परिवार को लावारिस छोड़ दिया।

हमने उनके साथ कोई राजनीति नहीं की, लगातार परिवार के संपर्क में रहे और हर मोड़ पर उनकी मदद करते रहे। https://t.co/t2TwzawMNe
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 17, 2022

केजरीवाल ने कहा कि सरकार भविष्य में भी परिवार की मदद करती रहेगी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘इंसान की कमी को तो कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये की सहायता राशि से परिवार को बल मिलेगा, भविष्य में भी परिवार की हरसंभव मदद करेंगे.’ अंकित शर्मा फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा ग्रस्त चांदबाग इलाके में अपने घर के पास एक नाले में मृत पाए गए थे. दिल्ली सरकार ने मार्च 2021 में अंकुर शर्मा को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें

Ukraine-Russia War: मारे 14000 सैनिक, 86 विमान और 444 टैंक नेस्तनाबूद, 22 दिन की लड़ाई में यूक्रेन ने रूस को कितना दिया ‘दर्द'

लखनऊ में होली के चलते मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का समय, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने की ये अपील

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट