कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई. पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है. इन स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है.

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सात स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है. पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है, हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है.

उन्होंने कहा कि एक अभ्यास है और उसके अनुसार बम निरोधक दस्ते वहां जांच के लिए गए हैं. पुलिस आयुक्त ने कहा कि ई-मेल के आधार पर हमारी टीम मौके पर जांच कर रही है… जब और जानकारी आएगी, तो इसे आपके (मीडिया) के साथ साझा किया जाएगा.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बमों को लेकर धमकी भरा मैसेज ई-मेल के जरिए भेजा गया. यह संदेह है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुबह 10:45 बजे, 11:09 बजे और 11:36 बजे तीन ई-मेल भेजे गए हैं. मैसेज के बाद सभी स्कूलों में हड़कंप मच गया और परिसर खाली करा दिया गया. पुलिस को सतर्क किया गया और इसके तुरंत बाद वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचे और ई-मेल की सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं. बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को भी अलर्ट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और एक्शन… पाक के सियासी ड्रामे का जानें कौन है डायरेक्टर, क्या हो सकता है इमरान के खिलाफ एक्शन

अजान विवाद को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बताया बकवास, कहा- ये भी कोई मुद्दा है क्या

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट