पंजाब के होने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार को बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. भगवंत मान पिछले लोकसभा चुनावों में पंजाब के संगरूर सीट से लोकसभा के सांसद का चुनाव जीते थे.

सोमवार को इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने कहा, "इस संसद को मैं बहुत याद करूंगा, लेकिन पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि एक और आवाज़ संसद में गूंजेगी."

आपको बता दें कि भगवंत मान ने रविवार को दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो किया और बहुमत देने के लिए जनता का आभार जताया. भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

कैसा होगा शपथ ग्रहण?

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के खटकड़कलां गांव में होने जा रहे भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में कोई भी VVIP गेस्ट नहीं होगा. दिल्ली की ही तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या किसी भी अन्य पार्टी के बड़े नेता को निमंत्रण नहीं दिया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

क्या फिर लौट रहा है कोरोना? चीन ने 3 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद, तीन शहरों में लगा दिया लॉकडाउन

Parliament Budget Session: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राज्यसभा में तीखी नोकझोंक, हरदीप पुरी ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट