मध्य कश्नीर के जिले बडगाम से लाइट इन्फैंट्री (JAKLI) यूनिट का एक जवान लापता हो गया है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम से जवान लापता बताया जा रहा है जिसके बाद से अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है. जवान की पहचान बडगाम जिले के लोकरीपोरा खाग इलाके के निवासी मोहम्मद याकूब मल्ला पुत्र समीर अहमद मल्ला के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि जम्मू में तैनात समीर छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आया था और सोमवार शाम से वो अपने घर नहीं लौटा. जवान के परिजनों ने उसको कई जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी कोई खबर नहीं. वहीं, मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लाइट इन्फैंट्री यूनिट का जवान समीर जो जम्मू-कश्मीर में तैनात था वो सोमवार शाम से लापता है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि, सीमर के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसके बारे पता लगा लिया जाएगा. बता दें, पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि जवान का अपहरण किया गया है या वो खुद कही छिप गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है जल्द खुलासा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें.

उत्तराखंड में BJP बहुमत से दूर, अपनी बदौलत सरकार बनाने की स्थिति में नहीं कांग्रेस, जानें क्या कहता है Exit Poll

पंजाब में फिर सत्ता दोहराएगी इतिहास या बदलाव का होगा दौर शुरू? जानें Exit Poll में किसकी बन रही सरकार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट