भारतीय सेना शुक्रवार से रूस में होने जा रही मल्टीनेशन एक्सरसाइज, जैपेड में हिस्सा लेने जा रही है (3-16 सितंबर). चीन और पाकिस्तान के साथ-साथ एक दर्जन से भी ज्यादा देशों की सेनाएं इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेने जा रही हैं.

भारतीय सेना की नागा बटालियन रूस नेजहेनी में होने जा रही इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेगी. नागा बटालियन की 200 सैनिकों की एक टुकड़ी युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही है. इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेने के लिए नागा बटालियन को कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा है. रूस की चार बड़ी एक्सरसाइज में से एक, जैपेड में नागा बटालियन सभी मिलिट्री-ड्रिल्स में हिस्सा लेगी. इन ड्रिल्स में मैकेनाइज्ड ऑपरेशन्स, एयरबोर्न एंड हेलीबोर्न, काउंटर टेरेरिज्म और कॉम्बेट-कंडिशनिंग एंड फायरिंग शामिल है. आपको बताते चलें कि नागा बटालियन, भारतीय सेना की सबसे नई रेजीमेंट है.

य़ूरेशिया और दक्षिण-एशिया की सेनाएं भी युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही

भारतीय सेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, जैपेड-2021 रूस की सेना की थियटेर-लेवल एक्सरसाइज है जिसमें आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन्स का अभ्यास किया जाएगा. य़ूरेशिया और दक्षिण-एशिया की एक दर्जन से भी ज्यादा देशों की सेनाएं इस युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही हैं. इनमें रूस और भारत के अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों की सेनाएं शामिल हैं. चीन और पाकिस्तान के ऑब्रजर्वर इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेंगे.

इसी महीने रूस में ही होने जा रही एससीओ मिलिट्री एक्सरसाइज में चीन और पाकिस्तान की सेनाएं भी हिस्सा लेने जा रही हैं. गौरतलब है कि रूस हर साल चार थियेटर-लेबल की एक्सरसाइज करता है. इन एक्सरसाइज में रूस मित्र-देशों की सेनाओं को भी आमंत्रित करता आया है. इसके अलाला शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) देशों की सेनाओं का युद्धभ्यास भी रूस में होता आया है, जिसमें भारतीय सेना भी हिस्सा लेती है.

यह भी पढ़ें.

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज, ITO और मुनिरका में भरा पानी, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया