कोविड-19 की तीसरी लहर में ओमिक्रोन वैरिएंट ने काफी कहर ढाया और लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. अब धीरे-धीरे हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट ‘साइलेंट किलर’ है और इसके संक्रमण से उबरने में लंबा वक्त लगता है. यह टिप्पणी तब आयी जब उच्चतम न्यायालय बार संघ (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने शीर्ष न्यायालय से अदालत में लोगों की मौजूदगी में मुकदमों की सुनवाई पूरी तरह शुरू करने का अनुरोध किया. सीजेआई ने कहा कि अब संक्रमण के मामलों में 15,000 की वृद्धि हुई है.

वकील विकास सिंह ने कहा, ‘‘यह ओमिक्रोन वैरिएंट है, यह पहले के मुकाबले हल्का स्वरूप है.’’ इस पर सीजेआई ने कहा कि वह पहली लहर के दौरान चार दिनों में स्वस्थ हो गए थे, लेकिन तीसरी लहर में स्वस्थ होने में लंबा वक्त लग रहा है. न्यायाधीश रमण ने कहा, ‘‘यह साइलेंट किलर है….मैं पहली लहर में संक्रमित हुआ था, लेकिन चार दिनों में उबर गया था. लेकिन अब इस लहर में 25 दिन हो गए हैं और मैं अब भी इससे उबर नहीं पा रहा हूं.’’ एससीबीए अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस संबंध में आप दुर्भाग्यशाली रहे हैं, लेकिन लोग उबर रहे हैं.’’ इस पर सीजेआई ने कहा, ‘‘हम देखेंगे.’

देश में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है और यही वजह है कि तमाम राज्यों ने अपने यहां पाबंदियों को खत्म करने का फैसला किया है. हालांकि अब भी कोरोनावायरस का कहर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और हजारों लोग हर दिन इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. दूसरी तरफ कोरोना का वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है ताकि इस वायरस से जल्द से जल्द निजात मिल सके.

यह भी पढ़ेंः Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

’अगले 5 साल में मणिपुर को बनाएंगे पूर्वोत्तर का सर्वश्रेष्ठ राज्य’, अमित शाह ने किया वादा, कांग्रेस पर भी किए कई सियासी वार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट