जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत में 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के दैनिक मामलों में 18 प्रतिशत और संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 13 प्रतिशत की कमी आई है. उसने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है. डब्ल्यूएचओ की ओर से मंगलवार को जारी किए गए ‘कोविड-19 विकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट’ में बताया गया कि 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के 27 लाख से अधिक मामले सामने आए और 46000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई. नए मामलों और संक्रमण से मौत की वैश्विक संख्या पिछले सप्ताह के समान ही रही.

रिपोर्ट में कहा गया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह इस एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है. यूरोपीय क्षेत्र में पिछले सप्ताह की तुलना में नए मामलों में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई. नए मामलों में सबसे अधिक 18 प्रतिशत गिरावट अफ्रीकी क्षेत्र और फिर उसके बाद पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 16 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई.

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस सप्ताह में 114,244 मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 18 प्रतिशत कम है. वहीं, भारत में संक्रमण से मौत के 1,535 मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 13 प्रतिशत कम है. विश्व में कोविड-19 के अभी तक 24 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से करीब 49 लाख लोगों की मौत हुई है.

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं

Randhawa Attacks On Amarinder Singh: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- नई पार्टी का एलान करना, कांग्रेस की पीठ मे छुरा घोंपने जैसा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट