भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले CM, राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना और अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, बड़ी खबरें

1. भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे. कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सभी को चौका दिया. विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की. अपने नाम के एलान के बाद उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया. पाटीदार समाज से आने वाले भूपेंद्र पटेल कल सीएम पद की शपथ लेंगे. https://bit.ly/3A5kI7j

2. बीजेपी ने विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के अगले सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया. घोषणा के बाद भूपेंद्र पटेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझपर जो विश्वास किया गया है उसे टूटने नहीं देंगे और विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को साथ लेकर विकास के काम को करेंगे. https://bit.ly/3k0vIgS

3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का विकास ऐसा कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया. जब नौकरियां ही नहीं हैं तो क्या रविवार, क्या सोमवार. ये बात उन्होंने अखबार की एक खबर शेयर करते हुए कही, जिसमें कहा गया है कि 4000 से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं. https://bit.ly/3nldF7c

4. श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया. इससे पहले घायल हालत में पुलिस अधिकारी अरशद अहमद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. एक अधिकारी ने बताया कि एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें अरशद घायल हो गए थे. बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. https://bit.ly/3EkHD1l

5. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया. ये फैसला आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में हुआ. पार्टी नेताओं में पंकज गुप्ता को सचिव और एन डी गुप्ता को पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है. https://bit.ly/2YQkxiL

Gujarat New CM: कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया गुजरात का नया मुख्यमंत्री https://bit.ly/3EcxJPd

अन्य सभी छोटी बड़ी ख़बरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News