मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक शख्स को खदान में 26.11 कैरेट का हीरा मिला है जिसकी कीमत 1.20 करोड़ से अधिक मानी जा रही है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक छोटे पैमाने पर ईंट भट्टा व्यवसाय चलाने वाले एक शख्स के हाथ ये हीरा लगा है. पन्ना के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बतााया कि नीलामी में इसकी कीमती ₹ 1.20 करोड़ तक मिल सकती है. उन्होंने कहा कि, बीते दिन पन्ना कस्बे के किशोरगंज के रहने वाले सुशील शुक्ला और उसके साथियों को कृष्णा कल्याणपुर इलाके के पास स्थित खदान में हीरा मिला.

कटौती के बाद खनिक को दी जाएगी इसकी कीमत

अधिकारी ने बताया कि, हीरे को एक दो दिनों में नीलामी के लिए रखा जाएगा और इससे होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद खनिक को दी जाएगी. किराए की जमीन पर ईंट भट्ठा व्यवसाय चलाने वाले शुक्ला ने मीडिया को बताया कि वो और उनका परिवार पिछले 20 सालो से खनन कार्य में शामिल थे लेकिन ये पहली बार है जब उन्होंने इतना बड़ा रत्न पया है.

व्यवसाय स्थापित करने में लगाऊंगा पैसा

शुक्ल ने कहा कि, उन्हें लगता है कि इसकी कीमत 1.2 करोड़ से ज्यादा होगी. उन्होंने कहा, "मैं हीरों की नीलामी के बाद मिलने वाले धन का उपयोग व्यवसाय स्थापित करने में करूंगा."

यह भी पढ़ें.

Ram Rahim को फरलो पर मिली राहत, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 23 फरवरी तक टली सुनवाई

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: राजनीति में पिछड़ रहीं मणिपुर की महिलाएं, 265 प्रत्याशियों में केवल 17 महिलाओं को मिला टिकट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट